ओमेगा-3 की कमी से शरीर को हो सकते हैं नुकसान, इन चीजों से मिलेगा भरपूर लाभ

मानव शरीर में कई ऐसी चीजें हैं, जिनकी कमी के कारण हम कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी और खून की कमी होने से हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकते हैं और हम कई गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि शरीर में किसी चीज की कमी न होने दी जाए। जैसे- ओमेगा-3, अगर हमारे शरीर में इसकी कमी होती है तो इससे हमें कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। इसकी कमी से किसी काम पर आप फोकस नहीं कर पाते हैं और साथ ही नींद अच्छी तरह पूरी नहीं होती है, जिसके कारण हमारे शरीर में कमजोरी और कई तरह की दिक्कतों की शुरुआत यहीं से होती है। ऐसे में हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से ओमेगा-3 की कमी को पूरा किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

अखरोट

ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा और महत्वपूर्ण स्त्रोत है अखरोट। ये हमारे दिमाग को दुरुस्त करने में अहम रोल निभा सकता है, जिससे हमारी सेहत भी ठीक रहती है। इसके लिए आपको अखरोट को भिगोकर इनका सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी ज्यादा और अच्छा फायदा मिल सकता है।

बादाम

बादाम खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 मिलता है, क्योंकि इसके अंदर ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है। आपको रात को बादाम भिगोकर रखने हैं और फिर अगली सुबह इसके छिलके उतारकर इनका सेवन करना है। ऐसा करने से आपको फायदा मिल सकता है।

लहसुन

भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए होता है, लेकिन हम ये नहीं भूल सकते कि ये हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में, शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी मदद कर सकता है। इसलिए आप इसका सेवन करने ये फायदे ले सकते हैं।

किशमिश

शायद आप ये बात तो जानते ही होंगे कि किशमिश सूखे हुए अंगूर होते हैं, जिनमें विटामिन, जिंक और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में ये हमें खून की कमी, कब्ज और बवासीर जैसी समस्याओं में आराम देने काम करते हैं। आपको करना ये है कि इन्हें पानी में रात को भिगोकर रखना है और सुबह इनका सेवन कर सकते हैं।

ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਕੀਤੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ
करी पत्ते को डाइट में शामिल करने के 5 कमाल के फायदे